हिंदी
पेट्रोल पंप पर बवाल फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: शिकारपुर चौकी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर रविवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब दो युवकों को बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। सुरक्षा नियमों का हवाला देकर पेट्रोल देने से इनकार किए जाने पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले गई, जहां समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।
कर्मचारियों के साथ कहासुनी शुरू
जानकारी के अनुसार, दो युवक बोतल लेकर शिकारपुर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे और सेल्समैन से पेट्रोल देने की मांग की। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों और निर्धारित नियमों के तहत बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जा सकता। इस पर दोनों युवक नाराज हो गए और कर्मचारियों के साथ कहासुनी शुरू कर दी।
पेट्रोल पंप परिसर में हंगामा
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने पेट्रोल पंप परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों और प्रबंधन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ती देख पेट्रोल पंप प्रबंधन ने तत्काल शिकारपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
हंगामा करने वाले युवकों की पहचान
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे दोनों युवकों को चौकी ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक हंगामा करने वाले युवकों की पहचान शिकारपुर निवासी विश्वजीत पुत्र प्रभुराम तथा दयाशंकर पुत्र हरेंद्र के रूप में हुई है। चूंकि किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई, इसलिए समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कर दिया गया।
महराजगंज से पाकिस्तान गई जमीला खातून के केस में नया मोड़; ‘शत्रु संपत्ति’ पर अनोखा और बड़ा विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस प्रकार का विवाद सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। लोगों ने भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
DN Exclusive: मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़, जानें क्यों कर रहे उत्तराखंड के लोग प्रर्दशन?
चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाने के बाद विवाद समाप्त करा दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 15 June 2026, 5:36 PM IST
Topics : Bottle Maharajganj petrol Petrol pump