हिंदी
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों का प्रदर्शन फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Delhi News: दिल्ली के चर्चित मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी बनाए गए उत्तराखंड निवासी होटल कर्मचारी केशव सिंह नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड लोक मंच के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उत्तराखंडी समाज के लोगों और कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केशव नेगी की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मालवीय नगर अग्निकांड एक बेहद दुखद घटना थी, जिसमें कई लोगों की जान गई और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल दबाव में आकर आरोपी बनाना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में किसी बड़े चेहरे को बचाने के लिए केशव नेगी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
DN Exclusive: नोएडा एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसान खुश नहीं, जाने क्यों है योगी सरकार से नाराज
प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने उत्तराखंड के सांसदों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा गया है तो जनप्रतिनिधियों को इस मामले में खुलकर सामने आना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सत्य सामने लाने की मांग की।
महराजगंज से पाकिस्तान गई जमीला खातून के केस में नया मोड़; ‘शत्रु संपत्ति’ पर अनोखा और बड़ा विवाद
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान न्याय की मांग को लेकर नारे लगाए गए और लोगों ने हाथों में बैनर लेकर प्रशासन से मामले की दोबारा समीक्षा करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी गिरफ्तारी से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की गहन जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Location : New Delhi
Published : 15 June 2026, 4:16 PM IST
Topics : Keshav Negi Malviya Nagar Fire Case protest