DN Exclusive: नोएडा एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसान खुश नहीं, जाने क्यों है योगी सरकार से नाराज

आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश के विकास में चार चांद लगाने वाले नोएडा एयरपोर्ट आज पूरी तरीके से शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई है। नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों ने बात करते हुए बड़े खुलासे किए हैं।

Updated : 15 June 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Noida News: आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश के विकास में चार चांद लगाने वाले नोएडा एयरपोर्ट आज पूरी तरीके से शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई है। नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों ने बात करते हुए बड़े खुलासे किए हैं।

नौकरी का वादा अधूरा

किसानों का कहना है कि सरकार ने उनसे भले ही एयरपोर्ट के नाम पर जमीन ले ली हो, लेकिन अभी तक वादे पूरे नहीं किए हैं। जब जमीन ली थी तो मुआवजे के साथ बच्चों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। बच्चे दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। इस बात को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

करोड़ों की सड़क बंद… लेकिन बिना सूचना बोर्ड के कैसे फंस रहे लोग राप्ती इको पार्क रोड पर?”

किसानों से किए गए वादे हवा-हवाई

इसके अलावा कुछ किसानों का कहना है कि सरकार ने जहां पर जमीन दी है, वहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं है। किसानों से जमीन लेते वक्त कहा गया था कि उनको विकसित टाउनशिप में आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन टाउनशिप में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Wagon R बायोफ्लेक्स: पेट्रोल के साथ इथेनॉल से भी दौड़ेगी कार, जानें कीमत

काफी किसान परेशान हैं

आपको बता दें कि एयरपोर्ट के संचालन के साथ इस बड़े प्रोजेक्ट में जमीन देने वाले 172 किसान स्थानीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के साथ लखनऊ गए हैं और वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इनमें से कुछ किसान काफी खुश है तो कुछ किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है। जिसका निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है।

Location :  Noida

Published :  15 June 2026, 3:12 PM IST

Advertisement