मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Wagon R बायोफ्लेक्स: पेट्रोल के साथ इथेनॉल से भी दौड़ेगी कार, जानें कीमत
मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार वैगनआर का नया बायोफ्लेक्स (Flex-Fuel) मॉडल लॉन्च कर दिया है। 7.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली यह कार पेट्रोल के साथ 85% इथेनॉल ईंधन पर भी चल सकती है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार वैगनआर का एक नया बायोफ्लेक्स मॉडल (Wagon R Bioflex) आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। (Img- Internet)
2 / 8
यह सामान्य वैगनआर का फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) वर्जन है, जिसे पेट्रोल के साथ-साथ भारी मात्रा में इथेनॉल ईंधन पर भी चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। जून 2026 की शुरुआत में इसे पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था और अब इसकी कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है। (Img- Internet)
3 / 8
नई मारुति वैगनआर बायोफ्लेक्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये तय की गई है। यह कार वैगनआर के सबसे टॉप वेरिएंट (ZXi+ 1.2L मैनुअल) पर आधारित है, लेकिन खास तकनीक के कारण यह सामान्य टॉप वेरिएंट से 86,000 रुपये ज्यादा महंगी है। कंपनी ने अभी इस कार को सिर्फ कॉमर्शियल यानी टैक्सी सेक्टर के लिए बाजार में उतारा है। (Img- Internet)
4 / 8
अगर इसकी तुलना टैक्सी सेगमेंट में चलने वाली सामान्य वैगनआर टूर एच3 से करें, तो यह वेरिएंट टूर मॉडल से 1.35 लाख से 2.25 लाख रुपये तक महंगा है। हालांकि, टूर मॉडल में छोटा 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जबकि इस बायोफ्लेक्स कार में बड़ा और दमदार 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। (Img- Internet)
5 / 8
इथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल से इंजन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए मारुति ने अपने जाने-माने 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन में कई महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए हैं। कार में नए और अधिक मजबूत फ्यूल इंजेक्टर्स, नया फ्यूल पंप और नई फ्यूल लाइन्स लगाई गई हैं। (Img- Internet)
6 / 8
इसके अलावा, कार के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) को नए सिरे से ट्यून किया गया है और इसमें एक एडवांस इथेनॉल सेंसर फिट किया गया है। इन बड़े बदलावों की बदौलत यह कार 85% इथेनॉल मिले पेट्रोल (E85 फ्यूल) पर आसानी से दौड़ सकती है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। (Img- Internet)
7 / 8
दिखने में यह कार काफी हद तक रेगुलर वैगनआर जैसी ही है, लेकिन पहचान के लिए इसकी बॉडी पर साइड में 'Flex Fuel' के ग्राफिक्स और पीछे की तरफ एक 'Bioflex' का बैज दिया गया है। अंदर का केबिन ब्लैक और बेज कलर के डुअल-टोन थीम में आता है। (Img- Internet)
8 / 8
फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मैन्युअल एसी, रियर एसी वेंट्स, 4 स्पीकर्स और फॉग लैम्प्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। (Img- Internet)