नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान विमान में बैठकर जाएंगे लखनऊ, CM योगी से होंगे रूबरू
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के मौके पर जेवर के किसानों को विशेष सम्मान दिया जा रहा है। अपनी जमीन देने वाले किसान पहली बार विमान में बैठकर लखनऊ जाएंगे, जहां उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात प्रस्तावित है।