ऑनलाइन शॉपिंग का अजीबो-गरीब फ्रॉड: 1100 देकर मंगाया मिनी प्रोजेक्टर, पैकेट खोलते ही उड़े ग्राहक के होश

महाराजगंज के कोल्हुई कस्बे में रहने वाले गोरखपुर के रामअचल के साथ ऑनलाइन खरीदारी में अजीबोगरीब ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर 1100 रुपये में बच्चों के लिए मिनी प्रोजेक्टर ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी मिलने पर पैकेट खोलने पर उसमें प्रोजेक्टर की जगह करीब 200 ग्राम खाद निकली।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 October 2026, 6:03 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में कमरा लेकर रहने वाले गोरखपुर निवासी रामअचल के साथ ऑनलाइन खरीदारी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रामअचल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की पढ़ाई में उपयोग होने वाले मिनी प्रोजेक्टर का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखकर उन्होंने प्रोजेक्टर ऑर्डर कर दिया।

1100 रुपये का ऑनलाइन किया भुगतान

मंगलवार को डिलीवरी मिलने के बाद रामअचल ने पैकेट रिसीव किया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से करीब 1100 रुपये का भुगतान किया और सामान लेकर अपने कमरे पर चले गए। वहां पैकेट खोलने पर उनके होश उड़ गए। पैकेट में मिनी प्रोजेक्टर के बजाय करीब 200 ग्राम खाद मिली।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत

रामअचल के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाए गए विज्ञापन के आधार पर प्रोजेक्टर मंगाया था, लेकिन डिलीवरी में अपेक्षित सामान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद संबंधित कंपनी या प्लेटफॉर्म की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। घटना ने ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को भी सामने ला दिया है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 October 2026, 6:03 PM IST

Related News

Advertisement