हिंदी
पुल पर बैठा था किशोर, अचानक बिगड़ा संतुलन (Source: Dynamite News)
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास मंगलवार रात नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर राजकुमार का शव करीब 26 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार देर रात करीब 10 बजे शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसी नहर में पानी पर उतराता मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक राजकुमार मंगलवार रात गांव के समीप स्थित नहर के पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। नहर में तेज बहाव होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोर के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी सर्च अभियान में लगाया गया।
किशोर की तलाश के लिए बुधवार को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नहर में दिनभर अभियान चलाया। टीम ने नहर के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक राजकुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका।
अंधेरा बढ़ने के बाद सर्च अभियान रोक दिया गया। परिजन और ग्रामीण किशोर के मिलने की उम्मीद में नहर के आसपास मौजूद रहे। इसके बाद देर रात घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर में पानी पर एक शव उतराता दिखाई दिया।
विदाई से ठीक पहले बिगड़ा मौसम, 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की भारी चेतावनी
बुधवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।
शव की पहचान 17 वर्षीय राजकुमार के रूप में होने के बाद इसकी सूचना परिवार को दी गई। किशोर का शव मिलने की खबर से परिजनों में मातम छा गया। जिस नहर में मंगलवार रात राजकुमार लापता हुआ था, उसी में करीब 26 घंटे बाद उसका शव मिला।
कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नहर से किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 1 October 2026, 7:57 AM IST