UP News: महिला से कहा- ‘तांत्रिक बाबा आ रहे हैं, तुम भी आ जाना’; घर पर फिर खेला गया ये घिनौना खेल

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला के साथ एक ऐसी हरकत की गई, जिसे जानकर हर कोई आक्रोशित हो उठेगा। तांत्रिक बाबा ने महिला के भरोसे का गला घोटकर बेहद घनौना काम किया, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 June 2026, 7:02 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से छल-कपट का एक बड़ा मामला सामने आया है। तांत्रिक बाबा पर एक महिला और उसके परिवार को भरोसा करना महंगा पड़ा। तांत्रिक ने महिला के साथ बेहद घिनौना खेल खेला। मामला सामने आने और पुलिस तक शिकायत पहुंचने के बाद आरोपी त्रांतिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है। खुद को तांत्रिक और बाबा बताने वाले एक व्यक्ति पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक हरिओम यादव उर्फ 'बोतल बाबा' को गिरफ्तार किया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

तंत्र क्रिया के बहाने कमरे में ले गया

पुलिस के अनुसार, मामला देवराहट क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव का है। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति राजस्थान के कोटा में वेल्डिंग का काम करते हैं। महिला के मुताबिक, 5 जून को परिवार के एक सदस्य ने उसे बताया कि एक बाबा घर आने वाले हैं और उसे भी वहां पहुंचने के लिए कहा गया। अगले दिन वह वहां पहुंची, जहां आश्रम संचालक हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा मौजूद था।

Bareilly News: बरेली में जमीन विवाद बना मासूम की मौत की वजह, यहां पढ़े पूरी खबर

महिला का आरोप है कि बाबा ने उसे बताया कि उसके ऊपर कई तरह की "काली छायाएं" हैं और उन्हें दूर करने के लिए विशेष तंत्र क्रिया करनी होगी। इसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गया।

अश्लील हरकतों का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि कमरे में पूजा-पाठ और तंत्र क्रिया का बहाना बनाकर बाबा ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गया।शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर हरिओम यादव के साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी महिला के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई।

बस कुछ दिन और… फिर बदलेगा यूपी का मौसम! इन जिलों में मेहरबान होंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकली और पुलिस के पास पहुंचकर पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि मुख्य आरोपी हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में नामजद अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  19 June 2026, 6:59 PM IST

Advertisement