हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Jhansi: झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र में हिट एंड रन की एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इंदिरा चौराहे के पास हुए इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार घटना झांसी के मोठ कस्बे स्थित इंदिरा चौराहे के पास की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद कार चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायलों की मदद करने की कोशिश की। वह मौके से कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते लोगों की मदद मिलने से दोनों युवकों को इलाज मिल सका।
गोरखपुर में चोरी का खुलासा, जेवरात और अहम दस्तावेज बरामद; आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फुटेज के आधार पर अर्टिगा कार की पहचान कर ली गई है। वाहन नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के जरिए आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
Location : Jhansi
Published : 7 June 2026, 6:32 PM IST