हिंदी
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को देवरिया में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ कथित तौर पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
Deoria: पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए कैसे दो अवैध तमंचों के साथ दबोचा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल
प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
Deoria: नारायनपुर मार्ग पर खुले गड्ढे बने मौत का जाल, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसे का बढ़ा खतरा
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आंदोलन को और व्यापक करेगी। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
Location : Deoria
Published : 25 July 2026, 3:00 PM IST