हिंदी
IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार का मिला सुराग (Img: AI Generated Image)
New Delhi: कर्नाटक से लापता 2026 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की जारी खोजबीन के बीच इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तीन दिन बाद आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार का सुराग उत्तर प्रदेश में मिला है। बताया जा रहा है कि गंगवार बरेली में मौजूद हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
कर्नाटक के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में MSME के निदेशक पद पर कार्यरत ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 20 अगस्त को आखिरी बार बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेस किया गया था। उसके बाद से वे लापता चल रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ को एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को शनिवार को बरेली में देखा गया है। हालांकि सरकार और जांच एजेंसियां लगातार उनकी खोज में जुटी हुई हैं लेकिन उनका मोबाइल बंद होने के कारण गंगवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया था। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेस किए जाने के बाद भी उनके दिल्ली या अन्य किसी जगह पहुंचने या होने की कोई जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। 20 अगस्त के बाद से उनका विभाग, परिवार और अन्य लोग भी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
अपडेट जारी है...
Location : Bareilly
Published : 22 August 2026, 6:46 PM IST