भारत में मिला दुनिया का पहला एंटीजेन ब्लड ग्रुप: जानें CRIB क्या है? कैसे हुआ इसका नामकरण
कर्नाटक के कोलार जिले की 38 वर्षीय महिला में एक ऐसा अनोखा ब्लड ग्रुप पाया गया है, जो आज तक दुनिया में कहीं भी दर्ज नहीं हुआ था। इस ब्लड ग्रुप का नाम ‘CRIB’ रखा गया है। महिला को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत के चलते उसकी रक्त जांच की गई। लेकिन महिला का ब्लड किसी भी आम ब्लड ग्रुप से मेल नहीं खा रहा था। लगभग 10 महीने की रिसर्च के बाद यह अनोखा ब्लड ग्रुप सामने आया, जिससे चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है।