Karnataka: मंदिर में प्रसाद खाने के बाद 60 लोगों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

कर्नाटक के बेंगलूरू में रामनवमी पर मंदिर में प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के वास्तविक कारण का पता लगा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 12:45 AM IST
google-preferred

Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में रामनवमी पर मंदिर में प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग 400 लोगों ने मंदिर में प्रसाद खाया था। प्रसाद खाने के बाद उनमें से कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत करना शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने इस बाबत रविवार को यह जानकारी दी। करीब 46 लोगों को देवनहल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि शेष लोगों को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मंदिर के प्रसाद को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।

Bureaucracy News: यूपी में बडा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस को मिली ये जिम्मेदारी

जिला स्वास्थ्य अधिकारी का बयान

जिला स्वास्थ्य अधिकारी लक्का कृष्ण रेड्डी ने बताया कि शनिवार को एक मंदिर में करीब 400 लोगों ने प्रसाद खाया था। रविवार तड़के इनमें से 60 लोगों को पेटदर्द और डायरिया की शिकायत पर अस्पताल लाया गया।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं। 46 को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जबकि बाकी को एक निजी अस्पताल भेजा गया है। बताया कि प्रसाद को जांच के लिए भेजा गया है।  लेकिन इस घटना ने प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी  ने कहा कि हमने प्रसाद पकाने में इस्तेमाल किए गए पानी को भी जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट एक दिन में आ जाएगी और बीमारी की असली वजह का पता लग जाएगा। प्राथमिक जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण सामने आएगा।

बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

प्रशासन ने की ये अपील

बेंगलुरु ग्रामीण जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।  प्रशासन ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है और इस तरह की घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी लोग स्वस्थ रहें।

Location : 
  • Bengaluru

Published : 
  • 30 March 2026, 12:45 AM IST

Advertisement