UP Crime News: लोधेश्वर महादेवा मंदिर में चोरी करने वाला चोर ऐसे चढ़ा पुलिस हत्थे
लोधेश्वर महादेवा मन्दिर के निकासी द्वार पर लगे चांदी की सिक्के व पीतल का कलश अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में रिसीवर द्वारा स्थानी थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में, महादेवा के एक शातिर चोर पर चोरी किए जाने की आशंका जताई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रिसीवर द्वारा आशंका जताते हुए कहा गया है कि महादेवा के निवासी शातिर चोर पट्टे ने ही इसके पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया था।