Bureaucracy News: यूपी में बडा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस को मिली ये जिम्मेदारी

यूपी में ब्यूरोक्रसी में रविवार रात को बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने देर रात 9 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग ने तबादला पाये इन आईएएस अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 7:03 AM IST
google-preferred

Lucknow: यूपी की ब्यूरोक्रसी में रविवार देर रात को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। शासन ने देर रात नौ आईएएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग ने तबादला पाये अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रमुख सचिव स्तर से लेकर नगर आयुक्त तक के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इन अफसरों का हुआ तबादला

प्रदेश सरकार ने रविवार को जिन नौ आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों सौंपी है उनमें प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण बनाया गया है। प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम देवराज को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से विकास सौरभ बाबू को भी महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दादरी में अखिलेश यादव के मेगा रैली की 360 डिग्री मेगा कवरेज डाइनामाइट न्यूज़ पर, देखें लिंक…

रवि रंजन को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, टीके शिबु विशेष सचिव एपीसी शाखा को वर्तमान पद के साथ प्रबंधन निदेशक यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को प्रबंधन निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन व प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त शाहजहांपुर के पद की जिम्मेदारी दी गई है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।

दादरी में गरजे अखिलेश यादव: नोएडा एयरपोर्ट के बारे में बोली ऐसी बात; भाजपा वालों के छूटे पसीने!

आईएएस अफसरों की तबादला सूची

सरकार द्वारा जारी आदेश में इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल विभिन्न विभागों में लंबे समय से चल रही रिक्तियों को भरने और प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  29 March 2026, 10:38 PM IST

Advertisement