पहाड़ियां अचानक गायब हो गईं… बारिश में नैनीताल का दिखा ऐसा नजारा, जिसे देखकर ठहर गईं नजरें

नैनीताल में लगातार बारिश के बाद मौसम ने शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। दूर तक नजर आने वाली पहाड़ियां अब घनी धुंध और बादलों के पीछे छिप गई हैं। नैनी झील और मॉल रोड भी मानसून के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

Nainital: इन दिनों लगातार हो रही बारिश ने सरोवर नगरी नैनीताल का पूरा नजारा बदल दिया है। कभी साफ आसमान के नीचे दूर तक नजर आने वाली पहाड़ियां अब घने बादलों और धुंध की चादर में छिपी नजर आ रही हैं। बारिश के बीच नैनीताल की सड़कें, पहाड़ और नैनी झील अलग ही रूप में दिखाई दे रहे है।

पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित

बारिश के चलते नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही और सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। मौसम खराब होने पर कई पर्यटन स्थलों पर घूमना मुश्किल हो जाता है। धुंध के कारण पहाड़ियों का नजारा साफ दिखाई नहीं देता, जबकि लगातार बारिश के बीच लोगों को भी बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Cold Medicine Alert: सरकार ने बच्चों की इस दवा पर लगाई रोक, 4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब नहीं होगी इस्तेमाल की अनुमति

बारिश के बीच बढ़ी नैनीताल की खूबसूरती

इसके बावजूद बारिश के बीच नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बन रही है। पहाड़ियों पर फैली हरियाली पेड़ों से गिरती बारिश की बूंदें और बादलों के बीच झील का खूबसूरत नजारा शहर को एक अलग पहचान दे रहा है। कई बार धुंध इतनी घनी हो जाती है कि कुछ ही दूरी पर मौजूद पहाड़ियां भी नजर नहीं आती।

नैनी झील के आसपास भी मौसम का असर साफ दिखाई देता है। बारिश के कारण झील और आसपास की पहाड़ियों पर हरियाली और बढ़ गई है। मॉल रोड पर भी बारिश के बीच छाते लेकर गुजरते लोग और धुंध में घिरी पहाड़ियां नैनीताल के मानसूनी मौसम की तस्वीर पेश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- नैनीताल की नैनी झील में अचानक बढ़ा पानी, खोलने पड़े गेट; 2 महीने में 10 फीट बढ़ा जलस्तर

पर्यटकों के लिए सलाह

हालांकि इस समय नैनीताल की खूबसूरती अपने अलग अंदाज में नजर आ रही है, लेकिन लगातार बारिश के कारण पर्यटकों के लिए घूमन-फिरने की स्थिति सामान्य नहीं है। ऐसे में मौसम को देखते हुए ही पर्यटन स्थलों की ओर जाने की सलाह दी जा रही है।

बारिश ने जहां सरोवर नगरी की रफ्तार कुछ धीमी कर दी है, वहीं पहाड़ों को प्रकृति ने एक बार फिर हरे रंग में रंग दिया है। धुंध में छिपती पहाड़ियां और बारिश से नहाई नैनी झील इन दिनों नैनीताल की एक ऐसी तस्वीर सामने ला रही हैं, जो साफ मौसम में नजर नहीं आती।

Location :  Nainital

Published :  22 August 2026, 6:29 PM IST

Related News

Advertisement