नैनीताल झील का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, निकासी गेट खोलने का आदेश
नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के कारण झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो 87.2 फीट तक पहुंच चुका है। सिंचाई विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए झील के निकासी गेट को दो इंच खोलने का आदेश दिया। इसके बाद, प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सोशल मीडिया और मुनादी के माध्यम से सतर्क किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यदि जलस्तर बढ़ता है, तो गेट को और खोला जाएगा और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सकता है।