‘मैं कहानियां बेचता हूं, बीवी-बच्चे नहीं’: जानिए क्यों शादी के लिए मधुबाला की शर्त सुनकर भड़क गए कमाल अमरोही

मधुबाला और कमाल अमरोही के अफेयर का अंत एक चौंकाने वाली शर्त के कारण हुआ था। ताजदार अमरोही का खुलासा- जब मधुबाला ने पैसे देकर पहली पत्नी को तलाक देने की शर्त रखी, तो कमाल ने कहा 'मैं बीवी-बच्चे नहीं बेचता'।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 August 2026, 1:21 PM IST
google-preferred

Mumbai: बॉलीवुड के गलियारों में खूबसूरत अदाकारा मधुबाला और दिग्गज निर्देशक कमाल अमरोही के इश्क के किस्से आज भी मशहूर हैं। फिल्म 'महल' के सेट से शुरू हुई यह प्रेमकहानी शादी के मंडप तक पहुंचने वाली थी।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बेहिसाब दौलत और शोहरत की मालकिन मधुबाला जब कमाल अमरोही के स्वाभिमान से टकराईं, तो यह रिश्ता एक पल में खत्म हो गया। कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने हाल ही में इस अधूरी प्रेमकहानी के पीछे की असली वजह का पर्दाफाश किया है।

मधुबाला की शर्त और ब्लैंक चेक का ऑफर

ताज़ा इंटरव्यू में ताजदार अमरोही ने बताया कि मधुबाला उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस थीं और प्रोडक्शन के जरिए काफी पैसे कमा रही थीं। वह कमाल अमरोही से बेइंतहा प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने कमाल के सामने एक अजीब शर्त रख दी।

यूट्यूबर से बॉलीवुड स्टार तक… एल्विश यादव ने किया बड़ा ऐलान, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

मधुबाला चाहती थीं कि कमाल अपनी पहली पत्नी और बच्चों को हमेशा के लिए छोड़ दें। इसके लिए वह कमाल की पहली पत्नी और बच्चों को देने के लिए भारी-भरकम रकम (पैसे) तक चुकाने को तैयार थीं।

'मैं डायलॉग बेचता हूं, बीवी-बच्चे नहीं'

जब मधुबाला ने पहली पत्नी को अपनी जिंदगी से हटाने के बदले पैसे देने का प्रस्ताव रखा, तो कमाल अमरोही का स्वाभिमान जाग उठा। वे इस शर्त से बेहद आहत और नाराज हुए। उन्होंने मधुबाला को साफ शब्दों में जवाब दिया "मैं कहानियां और डायलॉग बेचता हूं, अपने बीवी-बच्चे नहीं।" इसके साथ ही कमाल ने उस दौर की सबसे हसीन अभिनेत्री से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ लिया और कभी न मिलने का फैसला किया।

Birthday Special Story: जिसे बनना था क्रिकेटर, वो बन गया बॉलीवुड का स्टार; ऐसे फिल्मों में हुई इस एक्टर की एंट्री

मीना कुमारी से शादी और दूसरा मोड़

मधुबाला से ब्रेकअप के बाद कमाल अमरोही ने अभिनेत्री मीना कुमारी से शादी की। मीना कुमारी ने कमाल के शादीशुदा होने के बावजूद कभी उनके सामने परिवार को छोड़ने की कोई शर्त नहीं रखी थी। हालांकि, 60 के दशक में मीना और कमाल भी एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन उन्होंने कभी औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया।

Location :  Mumbai

Published :  22 August 2026, 1:21 PM IST

Related News

Advertisement