जबान खोली तो जान से मार दूंगा! प्रधान के मेट का ‘खौफनाक तांडव’, अकेली महिला देख नीयत डगमगाई

सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में महिला ने ग्राम प्रधान के मेट पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 August 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उमरी गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान के यहां मेट के रूप में काम करने वाले युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता सपना पत्नी सुरजीत कोरी का आरोप है कि गांव का अमित धुरिया पुत्र चंद्रभान प्रधान के यहां मेट का काम करता है और मनरेगा के रुपये की जानकारी देने के बहाने उसके घर आता था।

घर में महिला को अकेला देख की जबरदस्ती

पीड़िता का आरोप है कि 10 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी घर में पहुंचा और अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

Sultanpur News: जेल में हालत बिगड़ती रही या इलाज में हुई देरी? गंभीर बंदी को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ किया गया रेफर

महिला के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोप है कि उसकी मां ने भी उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे वहां से भगा दिया।

15 अगस्त से थाने के चक्कर लगाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। उसने बाद में पति को घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि वह 15 अगस्त से लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का यह भी दावा है कि पुलिस ने आरोपी को दो दिन थाने में रखा, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

Sultanpur News: तबादले के बाद भी चर्चा में SP चारू निगम, अपराध नियंत्रण से जनसुनवाई तक छोड़ी छाप

मामले में थाना स्तर से अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए महिला ने अब पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Sultanpur

Published :  22 August 2026, 4:43 PM IST

Advertisement