हिंदी
युवक की मौत से इलाके में सनसनी
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय अरविंद चौधरी पुत्र इन्द्रेश चौधरी उर्फ बाढ़ू निवासी फुलवरिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों ने अरविंद को यह कहकर घर से बुलाया कि चलो साथ बैठकर शराब पीते हैं। आरोप है कि अरविंद उनके साथ चला गया, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों को उसकी चिंता होने लगी और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
परिजनों द्वारा तलाश के दौरान रात करीब 11:30 बजे अरविंद का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
दोस्ती के नाम पर बुलाया, साजिश में बदली रात-युवक की मौत से सनसनी#Maharajganj #UPCrime #CrimeNews #UPNews pic.twitter.com/RB90kzntHd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 17, 2026
शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नोएडा में अस्पताल में लड़ रही हैं जिंदगी की जंग
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राज बब्बर चौधरी, उमानाथ चौधरी, बुढ़े उर्फ शेषमणि चौधरी, दुर्गेश उर्फ टिम्मल चौधरी और रामकेश यादव अरविंद को घर से बुलाकर ले गए थे। परिवार का कहना है कि इन लोगों से मृतक की पहले से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसे साजिश के तहत बुलाया गया और उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही महराजगंज जिले की उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान दहला, तालिबान ने जताया गुस्सा; पढ़ें पूरी खबर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और स्थानीय लोग भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 17 March 2026, 9:25 AM IST
Topics : crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Maharajganj Crime maharajganj police UP Police