दिल्ली और पलवल पुलिस की स्पेशल टीम ने दबोचा एक लाख का इनामी बदमाश, चांदी की कार लूटकर हापुड़ में बनाया था अड्डा

दिल्ली के कापसहेड़ा में लाखों की चांदी लूटने वाले हापुड़ के 1 लाख के इनामी बदमाश सुनील को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पलवल से गिरफ्तार किया है। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 19 June 2026, 8:12 AM IST
google-preferred

Hapur: दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों रुपये की चांदी लूट मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पलवल क्षेत्र से दबोचकर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली स्पेशल सेल को सौंप दिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया

दिल्ली में लाखों रुपये की चांदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एक सुनियोजित अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश कई पुलिस टीमें कर रही थी।

हापुड़ का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कांतीखेड़ा गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील और उसके साथियों ने दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों रुपये की चांदी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कापसहेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।

तकनीकी इनपुट से मिली सफलता

सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सीआईए टीम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर काम किया। निरीक्षक रविंद्र कुमार, एएसआई श्रीचंद, एएसआई अशोक कुमार, हवलदार रविंद्र, सिपाही कपिल और सुनील समेत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पलवल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ अंगदवीर हत्याकांड: सऊदी अरब से लौटकर पिता ने दी मुखाग्नि, मां की अय्याशी की वजह से हुई थी हत्या

दिल्ली स्पेशल सेल को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच के लिए उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर लूटकांड में शामिल अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Location :  Hapur

Published :  19 June 2026, 8:12 AM IST

Advertisement