गोलियों की आवाज से गूंजा हापुड़: कुख्यात अपराधी हुआ एनकाउंटर में ढेर, अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस वाला हुआ घायल

हापुड़ में देर रात पुलिस और शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम मारा गया। पुलिस के मुताबिक वह करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में वांछित था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 June 2026, 9:27 AM IST
google-preferred

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गुरुवार के लिए रात को शातिर अपराधी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। अपराधी के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बदमाश की पहचान श्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागने के साथ पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें बदमाश घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

देर रात चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे कोतवाली नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया और आसपास के थानों को भी सतर्क कर दिया। पीछा करते हुए बदमाश सादिकपुर गांव की ओर मुड़ गया। इसी दौरान कोतवाली देहात पुलिस भी दूसरी ओर से मौके पर पहुंच गई और बदमाश को घेर लिया।

डीएम साहिबा हम आपको भी नहीं छोड़ेंगे! हापुड़ की कलेक्टर मैडम का फोटो…पढ़ें क्राइम का नया मामला

ट्यूबवेल की आड़ लेकर चलाई गोलियां

पुलिस ने बताया कि खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश श्याम ने एक ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें श्याम गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करोड़ों की डकैती में था वांछित

पुलिस जांच में सामने आया है कि मारा गया बदमाश श्याम पुत्र वीरेंद्र एक शातिर अपराधी था। वह 1 जून को एक टिंबर व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। डकैती के दौरान व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया था।

36 घंटे से पानी संकट से जूझ रहा हापुड़, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे लोग

घटना के बाद से श्याम फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पहले भी दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

एसपी ने बताया कि श्याम के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर डकैती, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

Location :  Hapur

Published :  19 June 2026, 9:27 AM IST

Advertisement