डीएम साहिबा हम आपको भी नहीं छोड़ेंगे! हापुड़ की कलेक्टर मैडम का फोटो…पढ़ें क्राइम का नया मामला

साइबर अपराधियों ने हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना की पहचान का गलत इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश की। ठगों ने डीएम के नाम और फोटो से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजे, लेकिन सतर्क लोगों की वजह से उनकी साजिश नाकाम हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 June 2026, 11:01 PM IST
google-preferred

Hapur News : साइबर अपराधियों के लिए कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। आम आदमी हो या फिर जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी, ठग हर किसी को अपना निशाना बनाने की कोशिश करते हैं। ताजा मामला हापुड़ से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने सीधे जिलाधिकारी कविता मीना की पहचान का दुरुपयोग कर ठगी की साजिश रच दी। हालांकि, उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी, क्योंकि समय रहते लोगों को शक हो गया और पूरे मामले की जानकारी प्रशासन-पुलिस तक पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला?

हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया। इसी अकाउंट से उनके परिचितों और जान-पहचान के लोगों को संदेश भेजे गए। हैरानी की बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है, जब डीएम कविता मीना की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का प्रयास किया गया है।

जिलाधिकारी कविता तक कैसे पहुंचा मामला?

शनिवार दोपहर कुछ लोगों को डीएम के नाम से व्हाट्सएप मैसेज मिले। मैसेज भेजने वाला हालचाल पूछ रहा था और बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जिन लोगों को मैसेज मिले, वो कविता मीना को अच्छी तरह जानते थे। उन्हें अकाउंट और नंबर पर संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान विमान में बैठकर जाएंगे लखनऊ, CM योगी से होंगे रूबरू

साइबर सेल मामले की जांच में जुटी

शुरुआती जांच में पता चला है कि फर्जी अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर वियतनाम का दिखाई दे रहा था। अधिकारियों का मानना है कि साइबर अपराधी किसी बड़े फ्रॉड की तैयारी में थे और भरोसेमंद पहचान का फायदा उठाकर लोगों को जाल में फंसाना चाहते थे। हालांकि, लोगों की सतर्कता के चलते उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ में फर्जी अकाउंट बनाने वाले की तलाश की जा रही है।

Location :  Hapur

Published :  13 June 2026, 11:01 PM IST

Advertisement