हापुड़ की इस गाड़ी ने लखनऊ तक मचाया हड़कंप, अफसर का खनन माफिया से लिंक, डीएम ने दिए जांच के आदेश
हापुड़ में जिला खनन अधिकारी द्वारा खनन ठेकेदार की गाड़ी का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। जिसमें गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का नाम लिखा हुआ था और नंबर प्लेट भी मानक के अनुसार नहीं थी। यह मामला अब लखनऊ तक चर्चा का विषय बन चुका है और जिलाधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी और कार मालिक दोनों की जांच के दायरे में हैं।