पायल चोरी करके निकलने वाली थीं दो महिलाएं, पुलिस ने रास्ते में बिछाया ऐसा जाल कि हो गईं गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी इलाके में ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से चोरी की चार चांदी की पायल और 3,020 रुपये नकद मिले हैं।

Gorakhpur: खजनी थाना पुलिस ने ज्वैलरी की दुकान से चांदी के पायल चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के चार अदद चांदी के पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपिताओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।

अभियान के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

ये भी पढ़ें- दवा लेने बाहर गया था परिवार, लौटते ही सामने आया खौफनाक मंजर… घर में अकेली 25 साल की पूजा की मौत, वजह अब भी राज

मुखबिर से मिली थी सूचना

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वैलरी की दुकान से चोरी के मामले में वांछित दोनों महिलाएं क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरडीएम स्कूल से करीब 200 मीटर पहले सड़क किनारे घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपिताओं की पहचान विंध्यावासिनी पत्नी जय गोविन्द, निवासी गहिरा मोतीराम, थाना झंगहा, उम्र करीब 45 वर्ष तथा अनीता पत्नी स्व. रमेश, निवासी केशवापट्टी, थाना चौरीचौरा, उम्र करीब 43 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर खजनी थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान से चांदी के पायल चोरी करने का आरोप है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के चार चांदी के पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद हुए। मामले में थाना खजनी में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढ़ें- ईंट भट्ठे से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में पूरा हुआ सपना: बरेली में रजिया बनी गौरी देवी, तोताराम संग लिए सात फेरे

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल मनौज चाहान, कांस्टेबल अमरदीप गिरी, महिला कांस्टेबल सौम्या पाण्डेय और महिला कांस्टेबल रितू शामिल रहीं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपिताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 August 2026, 5:15 PM IST

Advertisement