‘अगर समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान’ प्रतापगढ़ में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

प्रतापगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 23 August 2026, 5:01 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर जिम्मेदार डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।

क्या है पूरा मामला

तहरीर के अनुसार, संग्रामपुर अमेठी के अम्मर पुर धौरहरा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे महिला को अस्पताल लाया गया। प्रसव के बाद करीब 9:30 बजे तक उसकी हालत ठीक थी, लेकिन इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़ें - Pratapgarh News: नहर में नहाने गए थे दो मासूम दोस्त, गहरे पानी में डूबे… एक साथ उठी दो अर्थियां तो रो पड़ा गांव

हालत गंभीर होने पर भी नहीं हुआ इलाज

आरोप है कि महिला की हालत लगातार खराब होने के बावजूद परिजन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से उपचार के लिए गुहार लगाते रहे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि परिजनों के बार-बार कहने के बावजूद समय से समुचित उपचार नहीं किया गया। बाद में महिला की हालत और गंभीर हो गई और करीब रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - Pratapgarh: टूटी छत, बिखरे सपने और बहते आंसू; प्रतापगढ़ हादसे के पीड़ित अमन से मिलकर भावुक हुई पल्लवी पटेल

महिला की बचाई जा सकती थी जान 

महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाई होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। मृतका के पति राकेश पटेल ने नगर कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Location :  Pratapgarh

Published :  23 August 2026, 5:01 PM IST

Related News

Advertisement