गोरखपुर साइबर ठगों का बड़ा क्रैकडाउन, मर्चेंट QR कोड से चला रहे थे करोड़ों का नेटवर्क, 3 गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और साइबर कमांडो टीम ने फर्जी दस्तावेजों पर मर्चेंट क्यूआर कोड और साउंडपॉड बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1308 जी-पे साउंडपॉड और 866 क्यूआर स्कैनर समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद किए हैं।