हिंदी
मिर्जापुर में भरभराकर गिरी RRC सेंटर की दीवार (Img: Dynamite News)
Mirzapur: जनपद मिर्जापुर छानबे क्षेत्र के भटेवरा गांव में करीब एक वर्ष पूर्व निर्मित आरआरसी सेंटर (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते सेंटर की दीवारें भरभराकर गिर गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस आरआरसी सेंटर को लंबे समय तक गांव की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उपयोग में आना था, वह निर्माण के महज एक साल के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें - Mirzapur News: 26 लाख के बकाये ने खोला बड़ा राज, गल्ला व्यापारी के फरार होते ही किसानों ने उठाया ये कदम
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की कथित मिलीभगत से भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - Mirzapur News: केंद्र सरकार के ‘प्रेरणा उत्सव’ के लिए मिर्जापुर के 2 मेधावी छात्रों का चयन
लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया होता तो इतनी कम अवधि में आरआरसी सेंटर की दीवारें इस तरह नहीं गिरतीं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री, लागत और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Location : Mirzapur
Published : 23 August 2026, 5:38 PM IST