Gorakhpur: घर से नाराज होकर निकला मासूम कहां पहुंचा, सीसीटीवी से खुला पूरा राज

गोरखपुर में पुलिस की तत्परता ने एक परिवार की चिंता को महज तीन घंटे में खत्म कर दिया। घर से नाराज होकर निकला 13 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

Gorakhpur: गोरखनाथ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकले 13 वर्षीय बालक को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

रात को गायब हुआ बच्चा

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे गोरखनाथ थाने पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का 13 वर्षीय बालक किसी बात से नाराज होकर घर से बाहर निकल गया है। काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने तलाश की तेज

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बालक के आने-जाने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई। फुटेज के आधार पर पुलिस को बालक के रेलवे स्टेशन की ओर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तलाश तेज कर दी।

Gorakhppur: अयोध्या में एक्शन, गोरखपुर में रिएक्शन; आक्रोशित लेखपालों का ATC टीम के खिलाफ खजनी में धरना

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने बालक को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने की सूचना परिजनों को दी गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज के प्रभावी इस्तेमाल से बालक को कम समय में तलाश लिया गया। पुलिस की सक्रियता से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी टल गई।

Video: गोरखपुर के बाजारों में त्योहारों से पहले मिठास गायब, रक्षाबंधन पर मिलेगा महंगाई का तड़का

पुलिस की टीम

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरामदगी टीम में जटेपुर उत्तरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हैदर अली खान, कांस्टेबल रामहरख चौहान, रिजर्व कांस्टेबल उत्कर्ष सिंह और रिजर्व कांस्टेबल आकाश पाण्डेय शामिल रहे।

Location :  gorakhpur

Published :  23 August 2026, 6:25 AM IST

Advertisement