जिसे बेटे की हिफाजत करनी थी, उसी पर उठा हथियार! गोरखपुर में पिता पर बेटे की हत्या के प्रयास का केस

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़-दवहिया में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता पर बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने BNS की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गंगा निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़-दवहिया में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता पर अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पारिवारिक विवाद के दौरान बढ़ गया मामला

पुलिस के अनुसार नौसड़-दवहिया निवासी गंगा निषाद पुत्र पूर्णमासी निषाद के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गंगा निषाद ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

8 मुकदमे एक पर, 15 दूसरे पर: गोरखपुर पुलिस ने दो अपराधियों को घोषित किया दुराचारी, खुली हिस्ट्रीशीट

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना को लेकर घायल युवक के भाई ने गीडा थाने में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पारिवारिक विवाद के दौरान उसके पिता ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 464/2026 दर्ज किया। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी गंगा निषाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगा निषाद पुत्र पूर्णमासी निषाद, निवासी नौसड़-दवहिया, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पंजाब की ऑर्केस्ट्रा डांसरों का गोरखपुर में चीरहरण! अब पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, नौसड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकिरण सिंह, हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामप्रताप और कांस्टेबल अखण्ड सिंह शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 September 2026, 2:05 PM IST

Related News

Advertisement