पंजाब की ऑर्केस्ट्रा डांसरों का गोरखपुर में चीरहरण! अब पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली पंजाब की दो डांसरों ने अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 September 2026, 8:43 PM IST
google-preferred

Gorakhpur News: गोरखपुर के पादरी बाजार इलाके में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली पंजाब की दो डांसरों के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़िताओं ने आरोपियों पर फोन के जरिए जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद शाहपुर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इवेंट में जबरन डांस कराने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 27 वर्षीय युवती ऑर्केस्ट्रा में इवेंट डांसर के तौर पर काम करती है। वह पंजाब की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को वह अपनी दोस्त के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित संगम लॉन में एक कार्यक्रम में डांस करने पहुंची थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अरविंद कुमार आनंद नाम के युवक ने उसके और उसकी दोस्त के साथ अभद्रता की। पीड़िता का कहना है कि युवक ने जबरदस्ती भोजपुरी गाने पर डांस करने के लिए दबाव बनाया।

सामान लेने पहुंचीं तो हुआ विवाद

पीड़िता के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को वह और उसकी दोस्त अपना सामान लेने के लिए पादरी बाजार स्थित अनूप कुमार राव उर्फ माइकल और रोशनी पटेल के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शिवेंद्र और एक अन्य युवक ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की।

कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह और उसकी दोस्त वहां से निकलने की कोशिश कर रही थीं, तभी दोनों युवकों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह दोनों वहां से बचकर निकल पाईं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार फोन कर जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते दोनों काफी डरी हुई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक आशुतोष सैनी को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान घटनास्थल के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। साथ ही ऑर्केस्ट्रा संचालकों से भी पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 September 2026, 8:43 PM IST

Related News

Advertisement