Chandauli News: केक काटने के लिए निकली तलवार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक जन्मदिन के दौरान तलवार से केक काटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान कर हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 June 2026, 12:42 PM IST
google-preferred

Chandauli: चंदौली जिले में एक युवक का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक जन्मदिन समारोह के दौरान तलवार से केक काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक का अंदाज ऐसा नजर आ रहा है, जिसे लोग दबंगई का प्रदर्शन बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान की जा रही है।

प्रभुपुर गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो

मामला बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हाथ में तलवार लेकर केक काट रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी नजर आ रहे हैं। युवक का तलवार से केक काटने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। इसके बाद पुलिस टीम ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

चंदौली के सहदुल्लापुर यूनियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पूरे इलाके में मची अफरातफरी, जानिये पूरा मामला

हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही सख्त रुख अपना रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर खुद को दबंग दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ऐसे मामलों में ऑपरेशन वज्रपात के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत अवैध हथियारों के प्रदर्शन, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सोशल मीडिया पर भय का माहौल बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

वीडियो के आधार पर युवक की तलाश

चंदौली में पलभर में उजड़ गईं दो हंसती-खेलती जिंदगियां, बिजली गिरने से महिला और 12 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और उसके साथ मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से हथियार दिखाना कानून के खिलाफ है। अगर जांच में युवक की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  16 June 2026, 12:42 PM IST

Advertisement