Chandauli News: वर्दी फाड़ी, चकमा दिया और हो गया नौ दो ग्यारह, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

चंदौली के मुगलसराय स्थित दुल्हीपुर पुलिस चौकी पर एक युवक ने चेकिंग के दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई की। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी परिजनों की मौजूदगी का फायदा उठाकर चौकी से फरार हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 August 2026, 11:54 AM IST
google-preferred

Chandauli: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली इलाके में स्थित दुल्हीपुर पुलिस चौकी पर पुलिस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सावन के महीने में सुरक्षा इंतज़ाम और प्रशासनिक निर्देशों को लागू करने के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। विवाद तेजी से बढ़ गया और आरोपी ने कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई की, यहां तक कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

हिरासत में लिए जाने के बाद चौकी से भागा

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दुल्हीपुर पुलिस चौकी ले आई। कुछ ही देर बाद उसके परिवार वाले चौकी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक ने परिवार की मौजूदगी का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाबी हासिल कर ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें - Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?

पहचान के बाद कार्रवाई तेज

सोशल मीडिया पर युवक को हिरासत में लिए जाने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?

सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जो कोई भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करेगा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और अधिकारियों को भरोसा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

 

Location :  Chandauli

Published :  2 August 2026, 11:54 AM IST

Related News

Advertisement