बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम

बदायूं के आलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 5:56 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले के आलापुर थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशीराम, 30 वर्ष, पुत्र किशनपाल, निवासी महोरा, थाना मूसाझाग के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, खुशीराम किसी काम से बाइक से जा रहा था। बमनी गांव के पास बदायूं-आलापुर मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुशीराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - Budaun: कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही कूद पड़ा चालक

मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पिकअप को किया सीज

अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना तुरंत आलापुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पकड़ी गई पिकअप को भी थाने लाकर सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Budaun: पुलिस चौकी में नाबालिग से मारपीट का आरोप, एक सवाल जिसने सबको चौंका दिया

गांव में पसरा मातम 

घटना की खबर मिलते ही महोरा गांव में मातम पसर गया। मृतक खुशीराम घर का इकलौता कमाने वाला था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि पिकअप चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बरती जाए।

Location :  Budaun

Published :  4 August 2026, 5:56 PM IST

Related News

Advertisement