हिंदी
महराजगंज के तीन नायब तहसीलदारों का बढ़ा कद (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इस पदोन्नति का लाभ महराजगंज जनपद में तैनात तीन नायब तहसीलदारों को भी मिला है। महराजगंज सदर तहसील में तैनात देशदीपक त्रिपाठी और विवेक श्रीवास्तव और नौतनवा तहसील में तैनात सौरव श्रीवास्तव अब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
इन तीनों अधिकारियों की पदोन्नति से प्रशासनिक जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले देशदीपक त्रिपाठी भारतीय वायुसेना में करीब 20 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने सियाचिन जैसे बेहद दुर्गम और अत्यधिक ठंडे क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें- शादी का झांसा, प्यार का छलावा! बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा
देशदीपक त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के कोहरा गांव के निवासी हैं। भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू की और वर्ष 2019 में पीसीएस अधिकारी बनने में सफलता हासिल की। पीसीएस अधिकारी बनने के बाद उनकी तैनाती पहली बार महराजगंज जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर हुई। प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने राजस्व से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाई। अब पदोन्नति के बाद वह तहसीलदार के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं महराजगंज सदर तहसील में तैनात विवेक श्रीवास्तव और नौतनवा तहसील में तैनात सौरव श्रीवास्तव को भी तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली है। तीनों अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तहसील स्तर पर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी।
ये भी पढ़ें- “पुलिस वाले अंकल! मैडम पढ़ाती नहीं, दिनभर फोन चलाती हैं”… थाने में फरियाद लेकर पहुंचा 12 साल का बच्चा
देशदीपक त्रिपाठी का करियर देशसेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारी के अनूठे संगम का उदाहरण है। भारतीय वायुसेना में करीब दो दशक तक सेवा देने के बाद पीसीएस अधिकारी बनना और अब तहसीलदार पद पर पदोन्नति हासिल करना उनके लंबे और चुनौतीपूर्ण सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Location : Maharajganj
Published : 14 August 2026, 5:30 PM IST
Topics : Maharajganj Promoted Siachen Tehsildars