IPS कपल की शाही शादी: जोधपुरी लुक में छाए कृष्णा बिश्नोई, पिता-बेटे के डांस ने जीता दिल

यूपी के चर्चित IPS कपल कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा की जोधपुरी ठाठ में बारात अजीत पैलेस पहुंची। हल्दी और संगीत रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे हैं उत्साहपूर्वक शुभकामनाएं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 March 2026, 7:44 PM IST
google-preferred

Jodhpur: यूपी के चर्चित IPS कपल कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी का जश्न जोधपुर के अजीत पैलेस में आज धूमधाम से आयोजित किया गया। शादी से पहले हल्दी, संगीत और बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

बाड़मेर में हुई बारात सभा

शनिवार रात बाड़मेर में केके बिश्नोई के कृष्ण निवास पर बारात सभा की रस्म संपन्न हुई। इसके बाद आज सुबह सवा 11 बजे बारात जोधपुर के अजीत पैलेस के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर IPS कृष्णा बिश्नोई ने राजस्थानी ठाठ में जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। उनके चेहरे पर काले चश्मे ने उनके लुक में और चार चाँद लगा दिए।

IPS कपल की शाही शादी, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी, शादी से पहले दिखी रॉयल झलक

हल्दी और संगीत की रस्में

शादी से पहले हल्दी और संगीत की रस्में बाड़मेर में आयोजित की गईं। हल्दी की रस्म में केके बिश्नोई को परिवार और दोस्तों ने परंपरागत अंदाज में सजाया। संगीत समारोह में परिवार और मित्रों ने जमकर नृत्य किया।

पिता-बेटे की जोड़ी ने किया धमाकेदार डांस

संगीत की रस्म में केके बिश्नोई अपने पिता के साथ मंच पर थिरकते नजर आए। उन्होंने फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के गीत ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा… बेटा हमारा ऐसा काम करेगा’ पर मस्ती भरा डांस किया। इस जोड़ी ने समारोह का माहौल और भी जीवंत बना दिया।

Dance

पिता-बेटे की जोड़ी ने किया धमाकेदार डांस

बारात का शानदार दृश्य

कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा की बारात जोधपुर के अजीत पैलेस में राजस्थानी ठाठ और भव्यता के साथ पहुंची। बारात में राजस्थानी पगड़ी, पारंपरिक जोधपुरी सूट और कृपाण जैसी परंपरागत झलक ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो वायरल हो गए हैं।

सात फेरे और शादी का बंधन

आज दोनों अधिकारी अजीत पैलेस में सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद 30 मार्च को लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कई हस्तियां शामिल होने की संभावना है।

इन IPS और IAS की जोड़ियों ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया तहलका, पढ़ें UPSC से लेकर शादी तक की कहानी

सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

हल्दी, संगीत और बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस और शुभचिंतकों ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं और उनके जोधपुरी लुक की भी खूब तारीफ की है।

Location : 
  • Jodhpur

Published : 
  • 29 March 2026, 7:44 PM IST

Advertisement