चीखें सुन कांप गई रूह: विश्वकर्मा पूजा जुलूस दौरान डंपर ने ट्रैक्टर को रौंदा, हादसे में उजड़ गए दो परिवार, इलाका बना छावनी

सासाराम में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बेकाबू डंपर की टक्कर से 2 युवकों की मौत, 5 घायल। घटना के बाद भीड़ ने ट्रक फूंका, पुलिस पर किया पथराव। जानिए रोहतास-डेहरी रोड जाम और अमझौर हादसे की पूरी अपडेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 September 2026, 12:08 PM IST
google-preferred

Sasaram: बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले के अमझौर थाना अंतर्गत रामडिहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की शाम ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा रखकर गाजे-बाजे के साथ सोनभद्र नदी की ओर विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी एनएच 119 पर तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ट्रक ने विसर्जन जुलूस के ट्रैक्टर में पीछे से भीषण टक्कर मार दी।

इस अचानक हुई टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आशीष शर्मा और अजीत चंद्रवंशी नाम के दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक के भागते ही भड़का लोगों का गुस्सा, ट्रक फूंका

टक्कर इतनी भयानक थी कि विसर्जन का माहौल पल भर में मातम और आक्रोश में बदल गया। घटना का फायदा उठाकर डंपर का ड्राइवर और खलासी अंधेरे में मौके से फरार हो गए। जैसे ही अस्पताल से दो युवकों की मौत की खबर घटनास्थल पर पहुंची, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने दुर्घटना का कारण बने डंपर ट्रक को चारों तरफ से घेरकर आग के हवाले कर दिया, जिससे गाड़ी धू-धू कर जल गई।

समधी जी जरा बच के, कहीं समधन गाली से लूट न ले इज्जत! जानें क्यों यूपी-बिहार की शादियों में पर्दे के पीछे महिलाएं गाती हैं ये गीत

पुलिस पर पथराव, दो सिपाही चोटिल

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब आग पर काबू पाने और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद रात में स्थिति को नियंत्रित किया गया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।

बिहार में खौफनाक वारदात: नशे की धुन और कत्ल की सनक, दरवाजा देर से खुलने पर ली जान

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

शनिवार सुबह घटना से नाराज स्थानीय लोग फिर से सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोहतास-डेहरी मुख्य मार्ग पर मृतकों के शवों को रखकर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम निलेश कुमार और कई थानों की पुलिस टीम लगातार लोगों को समझाने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Location :  Sasaram

Published :  19 September 2026, 12:08 PM IST

Advertisement