Bihar Assembly Polls 2025: पहले चरण में प्रचार की रफ्तार तेज, दिग्गज नेताओं की चुनावी सभाओं की होगी भरमार

बिहार चुनाव के पहले चरण में सभी दलों ने अपने प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। भाजपा, जदयू और कांग्रेस समेत सभी दल ताबड़तोड़ सभाओं की तैयारी में हैं। पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होना है और प्रचार को लेकर माहौल गरमा चुका है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 October 2025, 2:41 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाओं का शेड्यूल तय कर दिया है। वहीं, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, राजद और अन्य घटक दल भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की धुआंधार एंट्री

इस बार पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक सभाएं भाजपा के दिग्गज नेताओं की होंगी। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रत्येक 25-25 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। ये सभाएं पहले चरण में आने वाले 18 जिलों में की जाएंगी।

Bihar Assembly Polls

बिहार विधानसभा चुनाव

पीएम मोदी और योगी की जोड़ी मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के चुनावी रण में एक बार फिर केंद्र बिंदु बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी पहले चरण में 10 से अधिक चुनावी सभाएं करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतरेंगे और करीब 10 जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी की हर तीन सभाओं में से एक सभा उस सीट पर होगी, जहां एनडीए का घटक दल चुनाव लड़ रहा है। बाकी दो सभाएं भाजपा के उम्मीदवारों वाले क्षेत्रों में होंगी।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी रणधूम, जाति-जनधन और विकास पर होगी जोरदार टक्कर

सीएम नीतीश कुमार भी संभालेंगे मोर्चा

एनडीए की ओर से जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 10 अक्टूबर से करेंगे। नीतीश हर दिन चार जनसभाएं करेंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इस बार नीतीश कुमार न केवल सभा करेंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर रोड शो भी करने की योजना में हैं।

इंडिया गठबंधन भी नहीं रहेगा पीछे

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भी अपने स्टार प्रचारकों के जरिए माहौल बनाने में जुट गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 से अधिक चुनावी सभाएं करेंगे। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 6 से अधिक और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 5 सभाएं तय की गई हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव की सभाओं की घोषणा सीट बंटवारे के बाद की जाएगी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वे भी बड़ी संख्या में सभाएं करेंगे और राज्य भर में प्रचार अभियान चलाएंगे।

NDA और INDIA अलायंस का खेल बिगाड़ेंगे अविमुक्तेश्वरानंद! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कही ऐसी बात, मचा हड़कंप

पहले चरण में इन 18 जिलों में होगी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 18 जिलों में मतदान होगा। ये जिले मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर हैं। इन जिलों में एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही बड़ी उम्मीदों से चुनाव लड़ रहे हैं।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 8 October 2025, 2:41 PM IST