ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर का भारत दौरा शुरू, जानें क्या हैं दो दिवसीय दौरे के प्रमुख कार्यक्रम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर 8-9 अक्टूबर, 2025 को भारत दौरे पर हैं। मुंबई पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे में वे प्रधानमंत्री से मुलाकात, CEO फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भाग लेंगे।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 8 October 2025, 9:30 AM IST
google-preferred

New Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Rt. Hon. सर कीर स्टारमर KCB KC MP भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार,  8 अक्टूबर को सुबह 5:40 बजे,  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

हालांकि यह एक आधिकारिक फोटो अवसर था, लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत आगमन पर सादगी के साथ भव्यता का मिश्रण देखने को मिला। यह सर कीर स्टारमर का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जिस पर भारत और यूके दोनों की निगाहें टिकी हैं।

द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊर्जा देने की तैयारी

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध हैं। अब दोनों देश इन्हें 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से और अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बनाना चाहते हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भी यही है व्यापार, निवेश, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इनोवेशन और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना।

British Prime Minister

मुंबई पहुंचते ही शुरू हुआ आधिकारिक दौरा

दो दिवसीय दौरे का प्रमुख कार्यक्रम

8 अक्टूबर 2025

  • 05:40 बजे: सर कीर स्टारमर का मुंबई आगमन
    स्थान: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

9 अक्टूबर: कार्यक्रमों की व्यस्त श्रृंखला

09 अक्टूबर 2025 को सर कीर स्टारमर कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे:

  • सुबह 10:00 बजे: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
    स्थान: राजभवन, मुंबई
  • सुबह 11:30 बजे: द्विपक्षीय चर्चा के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के संयुक्त प्रेस वक्तव्य
    स्थान: राजभवन, मुंबई
  • दोपहर 1:40 बजे: भारत और यूके के टॉप उद्योगपतियों के साथ CEO फोरम में भागीदारी
    स्थान: जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई
  • दोपहर 2:25 बजे: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा और संबोधन
    स्थान: जियो वर्ल्ड सेंटर
  • रात 11:30 बजे: सर कीर स्टारमर भारत से प्रस्थान करेंगे।

British PM Keir Starmer: कौन है किएर स्टार्मर जो बने ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री? जानिये उनका सियासी सफर

क्यों अहम है यह दौरा?

  • यह दौरा सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत-यूके के रिश्तों को नई दिशा देने का एक गंभीर प्रयास है।
  • फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर है।
  • शिक्षा और अनुसंधान में साझेदारी को नया बल मिलने की उम्मीद है।
  • रक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुल सकती हैं।
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रीन एनर्जी में संयुक्त निवेश के रास्ते खुल सकते हैं।

जलवायु और तकनीक पर फोकस

सर कीर स्टारमर के दौरे का एक बड़ा उद्देश्य है ग्रीन टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और क्लाइमेट चेंज पर साझा रणनीति बनाना।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वे डिजिटल फाइनेंस, इनोवेशन और ग्लोबल इकॉनमी में फिनटेक की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे।

UK के PM Sir Keir Starmer का भारत दौरा, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; क्या मजबूत होंगे भारत-यूके के संबंध?

क्या बदलेगा इस दौरे से?

भारत और यूके के बीच एक आधुनिक, समावेशी और दीर्घकालिक साझेदारी की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध व्यापारिक समझौतों से आगे बढ़कर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी तक विकसित होंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 October 2025, 9:30 AM IST