हिंदी
सालाना आधार पर किआ ने दर्ज की शानदार ग्रोथ (Img- Internet)
New Delhi: किआ इंडिया के लिए मई 2026 का महीना कुल बिक्री के लिहाज से बेहद शानदार साबित हुआ है। कंपनी के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में किआ ने भारतीय बाजार में कुल 27,586 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है।
अगर इसकी तुलना पिछले साल यानी मई 2025 में बिकी 22,315 यूनिट्स से की जाए, तो कंपनी ने सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की एक मजबूत और बड़ी बढ़त हासिल की है। इससे साफ होता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच किआ की एसयूवी और एमपीवी गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।
कंपनी के सेल्स चार्ट में हमेशा की तरह इस बार भी मशहूर एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) पहले पायदान पर काबिज रही। मार्केट में इस कार की डिमांड सबसे ज्यादा है। मई 2026 में सेल्टोस की कुल 10,597 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसे 6,082 ग्राहकों ने खरीदा था।
सेल्टोस ने अपनी बिक्री में 74 प्रतिशत की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक छलांग लगाई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेल्टोस के नए फेसलिफ्ट मॉडल के आने के बाद से ही इसके लुक और फीचर्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिला है।
नई Kia Seltos या Hyundai Creta: फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?
बिक्री के मामले में किआ सोनेट (Kia Sonet) दूसरे नंबर पर सबसे पॉपुलर कार रही। मई 2026 में सोनेट को कुल 9,707 लोगों ने अपने घर लाया, जिससे सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल मई में इसकी 8,054 यूनिट्स बिकी थीं।
वहीं, एमपीवी सेगमेंट में आने वाली 7-सीटर किआ कैरेन्स (Kia Carens) अपने आरामदायक सफर और प्रीमियम फीचर्स के दम पर तीसरे स्थान पर रही। कैरेन्स को मई 2026 में 6,208 ग्राहक मिले, जो पिछले साल मई की 4,524 यूनिट्स के मुकाबले 37 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ को दर्शाता है।
इस शानदार सेल्स रिपोर्ट के बीच किआ की दो गाड़ियों के प्रदर्शन ने कंपनी को थोड़ा निराश भी किया है। चौथे नंबर पर रहने वाली किआ सिरोस (Kia Syros) की मई 2026 में सिर्फ 961 यूनिट्स ही बिक सकीं, जबकि पिछले साल मई में यह आंकड़ा 3,611 यूनिट्स का था।
New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: जानें मिड-साइज SUV सेगमेंट में किसका पलड़ा भारी?
सिरोस की बिक्री में 73 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। वहीं, पांचवें स्थान पर रही कंपनी की सबसे महंगी प्रीमियम एमपीवी किआ कार्निवल (Kia Carnival) को इस महीने महज 113 ग्राहक ही मिल पाए। पिछले साल के मुकाबले कार्निवल की सेल्स में 157 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई है, जो इसकी घटती लोकप्रियता का संकेत है।
Location : New Delhi
Published : 12 June 2026, 12:48 PM IST
Topics : Auto News Car sales Kia Sales Report SUV Market