हिंदी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला प्लास्टिक ग्लास में गैस पर चाय बनाती दिख रही है। जानिए क्यों नहीं पिघला पूरा गिलास और क्या यह तरीका सुरक्षित है। विशेषज्ञों की चेतावनी भी पढ़ें।
प्लास्टिक ग्लास में गैस पर बनाई चाय (img: x/ Abhishek Kumar)
New Delhi: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक महिला डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास को सीधे गैस पर रखकर उसमें पानी, चायपत्ती और दूध डालकर चाय बनाती दिख रही है। आमतौर पर प्लास्टिक आग के संपर्क में आते ही पिघल जाता है, लेकिन इस वीडियो में गिलास पूरी तरह नहीं पिघलता। यही वजह है कि लोग इसे देखकर चौंक गए हैं।
वीडियो में साफ दिखता है कि गिलास का ऊपरी हिस्सा गर्मी से नरम होकर पिघलने लगता है, जबकि जहां तक पानी भरा है, वहां तक प्लास्टिक सुरक्षित दिखाई देता है। महिला मजाकिया अंदाज में दर्शकों से चाय के बारे में राय भी पूछती है, जिससे वीडियो और तेजी से शेयर होने लगा।
इसका जवाब विज्ञान में छिपा है। जहां तक गिलास में पानी भरा था, वहां पानी ने गर्मी को अपने अंदर सोख लिया। पानी का तापमान 100°C तक पहुंचने से पहले वह उबलने लगता है और ऊर्जा को अवशोषित करता रहता है। प्लास्टिक का पिघलने का तापमान कई बार पानी के उबलने के तापमान से ज्यादा होता है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गैस पर डिस्पोजल गिलास में चाय बना रही है. pic.twitter.com/gTiuO1Q6hP
— Abhishek Kumar (@pixelsabhi) February 20, 2026
ऐसे में जब तक गिलास के अंदर पानी मौजूद है, वह हिस्से को अधिक गर्म नहीं होने देता, लेकिन गिलास का जो हिस्सा खाली था, वह सीधे आग की गर्मी झेल रहा था। वहां तापमान तेजी से बढ़ा और प्लास्टिक पिघलने लगा। इसी कारण गिलास आधा सुरक्षित और आधा पिघला हुआ दिखता है।
Viral News: हाईवे पर एक पल की लापरवाही, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
विशेषज्ञों के अनुसार, प्लास्टिक ग्लास में इस तरह चाय बनाना सुरक्षित नहीं है।
कई बार वीडियो में दिखने वाले ऐसे प्रयोग सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए किए जाते हैं। इन्हें घर पर दोहराना जोखिम भरा हो सकता है।
Viral Video: होमवर्क से परेशान बच्ची ने निकला अनोखा तरीका, नाले में बहाई किताब
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे दिलचस्प विज्ञान प्रयोग बताया, तो कई ने इसे खतरनाक स्टंट करार दिया। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चाय या कोई भी गर्म पेय केवल स्टील, कांच या अन्य सुरक्षित बर्तनों में ही बनाया जाना चाहिए।