Viral Video: होमवर्क से परेशान बच्ची ने निकला अनोखा तरीका, नाले में बहाई किताब

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूल से लौटते समय अपनी किताब नाले में बहाती नजर आती है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न सॉल्यूशन बता रहे हैं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 20 February 2026, 2:59 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इन दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में बच्ची स्कूल से घर लौटते समय अपनी किताब नाले में बहाती नजर आती है। वीडियो सामने आते ही यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज में ‘मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न सॉल्यूशन’ बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TAdventurousoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही सेकंड का यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और हजारों व्यूज व लाइक्स बटोर चुका है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में एक छोटी बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म पहने दिखाई देती है। वह घर लौटते समय रास्ते में एक नाले के पास रुकती है। पहले वह आसपास नजर दौड़ाती है, मानो यह सुनिश्चित कर रही हो कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद वह अपने बैग से किताब निकालती है और नाले की जाली में डालने की कोशिश करती है। शुरुआत में किताब सीधे अंदर नहीं जाती। फिर बच्ची उसे मोड़ती है और दोबारा कोशिश करती है। इस बार किताब नाले में गिर जाती है। किताब बहने के बाद बच्ची के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आती है। वह खुशी-खुशी उछलते हुए वहां से आगे बढ़ जाती है। यही मासूमियत और शरारती अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

  • वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
  • एक यूजर ने लिखा, “जब मम्मी-पापा और टीचर पूछेंगे कि किताब कहां है, तो जवाब मिलेगा कि किसी ने चुरा ली।”
  • दूसरे ने मजाक में कहा, “नो नोटबुक, नो होमवर्क।”
  • एक और यूजर ने बच्ची की उछल-कूद को देखकर अंदाजा लगाया कि शायद किताब में ज्यादा होमवर्क मिला होगा।
  • किसी ने इसे “मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न सॉल्यूशन” बताया, तो किसी ने लिखा कि “समस्या ही खत्म कर दी।”
  • कुछ यूजर्स ने अपने बचपन की याद भी साझा की और लिखा कि काश उन्होंने भी ऐसा तरीका अपनाया होता।

क्यों पसंद आ रहा है लोगों को यह वीडियो?

दरअसल, वीडियो में दिख रही बच्ची की मासूमियत और उसके चेहरे की खुशी लोगों को आकर्षित कर रही है। हर किसी ने अपने बचपन में कभी न कभी होमवर्क से बचने का कोई न कोई बहाना जरूर बनाया होगा। यही वजह है कि लोग इस वीडियो से खुद को जोड़ पा रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिहाज से देखा जा रहा है। पढ़ाई और जिम्मेदारी का महत्व अपनी जगह बना रहता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 20 February 2026, 2:59 PM IST

Advertisement
Advertisement