हजारों फीट ऊपर हवा में गूंजी ‘छात्र आंदोलन’ की आवाज! फ्लाइट में अचानक खड़े होकर शख्स ने की अनोखी अपील, वीडियो वायरल

आसमान में अनोखा डिजिटल सत्याग्रह! NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन का समर्थन अब चलती फ्लाइट में दिखा। शख्स ने यात्रियों से की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 July 2026, 4:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सिर्फ सड़कों और संसद तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह हजारों फीट ऊपर आसमान में उड़ रहे विमानों तक पहुंच गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के अनोखे आंदोलन को समर्थन देने का एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। चलती फ्लाइट में एक आम यात्री ने अपनी झिझक छोड़कर कुछ ऐसा किया, जिसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है।

फ्लाइट के केबिन में अचानक थमी हलचल

इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सोनवणे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान के अंदर सफर कर रहा आम शख्स अचानक अपनी सीट से उठता है और बीच वाले रास्ते (Aisle) में आकर खड़ा हो जाता है।

वह बेहद शालीनता और विनम्रता के साथ फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों से कुछ मिनट के लिए ध्यान देने का अनुरोध करता है। जैसे ही यात्री उसकी तरफ मुड़ते हैं, वह जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की बात शुरू कर देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Sonawane (@akshay.sonawane_)

आखिर क्यों सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुआ आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का संदेश? हर माता-पिता के लिए है बड़ी चेतावनी!

प्रदर्शनकारियों के लिए पेश की मदद की मिसाल

उस शख्स ने सबसे पहले उन सभी सह-यात्रियों का शुक्रिया अदा किया जो विशेष रूप से CJP के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसके साथ ही उसने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर दिल्ली पहुंचने पर किसी भी छात्र या प्रदर्शनकारी को रहने, खाने या शहर में आने-जाने में कोई भी परेशानी होती है, तो वह और उसके दोस्त मुफ्त में हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

गर्मी का ऐसा तोड़ कि दुनिया रह गई दंग, बंद कमरे का दरवाजा खुला तो सामने आया सच, वीडियो वायरल

'जब देश की बात हो, तो डर कैसा?

शख्स ने ऑफिशियल काम से दिल्ली जा रहे अन्य यात्रियों से भी अपील की कि यदि उनके पास थोड़ा भी समय हो, तो वे देश के भविष्य (छात्रों) के लिए जंतर-मंतर जरूर आएं। वीडियो पर लिखी एक लाइन "जब आप अपने देश के लिए बोल रहे होते हैं, तो कोई सोशल एंग्जायटी (सामाजिक हिचकिचाहट) नहीं होती"— लोगों के दिलों को छू रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस युवा के हौसले और CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन के नए डिजिटल तरीके को सलाम कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 4:53 PM IST

Related News

Advertisement