हिंदी
अयोध्या राम मंदिर (Img: Pinterest)
Ayodhya: रामनगरी अयोध्या से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कुछ युवकों ने बीयर और मटन पार्टी की। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बीयर की कैन और मांसाहारी भोजन जैसा सामान दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट के आसपास का है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे सरयू की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई।
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और पवित्र नदियों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मैनपुरी में पहली पत्नी के रहते पति पर दूसरी शादी का आरोप, दो मासूम बच्चों संग न्याय की गुहार
फिलहाल प्रशासन और पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है, कहां का है और उसमें दिखाई देने वाले युवक कौन हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में किए जा रहे दावे सही हैं या नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को गंभीरता से लिया गया है।
मसूरी के जबरखेत मॉडल से चमकेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वन विभाग विकसित करेगा आठ नए डेस्टिनेशन
इस घटना के बाद एक बार फिर धार्मिक स्थलों और पवित्र नदियों पर अनुशासन और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
Location : Ayodhya
Published : 19 July 2026, 3:16 PM IST
Topics : ayodhya news Saryu River Viral video