हिंदी
रवि किशन और भाजपा पार्षद में नोकझोंक (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। इसी बीच जल निकासी को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर तीखी बातचीत का मामला सामने आया है। दोनों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रामगढ़झील, पाम पैराडाइज और तरकुलानी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को लेकर एक रेस्टोरेंट में बैठक की। इसी दौरान सांसद रवि किशन से फोन पर बातचीत हुई। शुरुआत शहर में पानी की स्थिति और जल निकासी को लेकर चर्चा से हुई, लेकिन कुछ ही देर में बातचीत राजनीतिक तंज तक पहुंच गई।
वायरल वीडियो में रवि किशन पार्षद से कथित तौर पर पूछते सुनाई देते हैं कि क्या वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस सवाल पर विश्वजीत त्रिपाठी नाराज नजर आते हैं और जवाब में सांसद से कहते हैं, “सांसद जी, क्या आप बसपा में शामिल हो गए हैं?”
गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर BJP सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच राजनीतिक तंज भी देखने को मिला। पार्षद ने रवि किशन से पूछा, “क्या आप बसपा में शामिल हो गए… pic.twitter.com/HihRzrLMTC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2026
ये भी पढ़ें- यूुपी विधानसभा चुनाव सत्ता संघर्ष..आईये जानें कौन दिखा रहा है दम और कौन कितने पानी में?
इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती सुनाई देती है। बातचीत में जलभराव और शहर की स्थिति को लेकर दोनों अपनी-अपनी बात रखते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बातचीत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वहीं, भारी बारिश के बाद रवि किशन ने गोरखपुर के जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री लगातार फोन के जरिए स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। रवि किशन ने यह भी कहा कि इस समय राजनीति करने के बजाय शहर को संभालना प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।
जलभराव पर घिरे सांसद रवि किशन! बीजेपी पार्षद ने सरेआम पूछा- सपा ज्वाइन कर लिए क्या? | Gorakhpur News#ViralVideo #BJP #UPPolitics #GorakhpurRain #DynamiteNews @ravikishann pic.twitter.com/Ogh8RVddf9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2026
ये भी पढ़ें- अमरोहा सीट पर नया ट्विस्ट! क्या शमी का विकेट लेंगी हसीन जहां? टिकट के लिए कौन दल होगा मेहरबान
रवि किशन ने बारिश की स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि पिछले 15 से 19 वर्षों में उन्होंने इतनी भारी बारिश नहीं देखी। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में पानी कम होना शुरू हो गया है और प्रशासन स्थिति संभालने में जुटा है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए आकाशीय बिजली को लेकर भी सावधान किया। रवि किशन ने कैंपियरगंज में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत का जिक्र करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
Location : Gorakhpur
Published : 27 September 2026, 11:30 AM IST