मुजफ्फरनगर की सड़कें बनी तालाब, पहली बारिश में खुली दावों की पोल, पानी में बह गया सिस्टम का “विकास”
मुजफ्फरनगर में रविवार को कुछ घंटों की तेज बारिश से शहर की सड़कें, गलियां और बाजार जलमग्न हो गए। कई इलाकों में कई फीट तक पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। वाहन रेंगते नजर आए और लोग घरों में कैद रहे। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।