हिंदी
जलभराव को लेकर जनता में आक्रोश
Mainpuri: जनपद के थाना कुरावली स्थित ग्राम आठपूरा में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी वाले हिस्से में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे लगभग 20 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। गलियों में गंदा पानी भरा रहने के कारण आवागमन बाधित है, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नाली निर्माण कराया गया और न ही जलनिकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक भेदभाव के चलते उनकी समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। जल निकासी के लिए गांव के बाहर बनाए गए रास्ते का पानी उनकी गली की ओर मोड़ दिया गया, जिससे हालात और खराब हो गए हैं।
मैनपुरी में गायब हुआ करोड़ों का माल लदा कैंटर, मालिक का दावा- पुलिस ही नहीं बता रही सच
भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्र ने कहा कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। पत्र में चेतावनी दी गई है कि मांगें न माने जाने पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
मैनपुरी में चुनावी तैयारियों की बैठक, आयुक्त बोले- युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनाएं
जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी मैनपुरी को पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
Location : Mainpuri
Published : 23 January 2026, 2:31 PM IST
Topics : mainpuri outraged residents Waterlogging