कब सुधरेगी भगीरथपुर रेलवे स्टेशन मार्ग की दशा, राहगीरों का चलना हुआ दूभर, लोगों में आक्रोश

भगीरथपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। आखिर जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल रास्ते पर कब पड़ेगी?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 1:50 AM IST
google-preferred

Maharajganj: भगीरथपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। बरसात के कारण कच्चे रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को पैदल चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

इस मार्ग के किनारे स्थित एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

 

स्कूल प्रबंधक संजीव राय ने बताया कि भगीरथपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते से स्टेशन और अन्य स्थानों तक आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग रेलवे के अधीन आता है और कच्चा होने के कारण बरसात में यहां जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है।

महराजगंज में खुले में शराब पीने और गंदगी फैलाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित, बोले- आबकारी विभाग करें कार्रवाई

लोगों में आक्रोश, दुरुस्त कराने की मांग

उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग की स्थिति को देखते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिल सके।

मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत से महराजगंज में हाहाकार! दाह संस्कार के बाद पुल पर उमड़े ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल

स्थानीय राहगीरों ने बताया कि भागीरथपुर में SBI बैंक, पोस्टऑफिस, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज,स्टेशन भी है प्रतिदिन दर्जनों गाँव के सैकड़ो लोग इस रास्ते आते जाते है लेकिन जन प्रतिनिधियों का कभी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं गया ,कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत किया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Location :  Maharajganj

Published :  8 October 2026, 1:46 AM IST

Related News

Advertisement