बीस साल से बदहाल रामबारी मार्ग: विकास की जगह खतरे की सड़क, हर कदम पर जान का जोखिम
गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में स्थित रामबारी मुख्य संपर्क मार्ग पिछले बीस वर्षों से बदहाल पड़ा है। गड्ढों और टूटी सतह के कारण यह सड़क ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन चुकी है। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।