सड़क बनी मुसीबत! हादसों से परेशान ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ग्राम मझोला की जर्जर सड़क को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद...

Updated : 16 June 2026, 9:29 PM IST
google-preferred

Mainpuri: ग्राम मझोला की जर्जर सड़क को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोग लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

आए दिन सड़क हादसे

भूख हड़ताल का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ग्राम मझोला में करीब दो किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग लंबे समय से उखड़ा पड़ा है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, जिसके चलते ग्रामीणों को दुर्घटनाओं और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

5 साल बाद पति ने दिया ऐसा सरप्राइज, पत्नी के साथ-साथ रो पड़े देखने वाले

वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया ने बताया कि नेशनल हाईवे-92 से जुड़े इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को धूल, मिट्टी और गंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे आंखों और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर लगातार आक्रोश बना हुआ है।

Muzaffarnagar: शासन से वार्ता के बाद टला रेल रोको आंदोलन, जानें किसानों ने क्या दी नई चेतावनी

भूख हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया और सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस बीच भोगांव एसडीएम ने फोन पर वार्ता कर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर सड़क निर्माण का प्रयास कराया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Location :  Mainpuri

Published :  16 June 2026, 9:29 PM IST

Advertisement